BREAKING NEWS
15 दिन से आंदोलनरत युवा, सरकार वार्ता के नाम पर कर रही खानापूर्ति: सुदेश महतोआदिवासी दिवस आत्ममंथन और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का दिन: देवशरण भगतआदिवासी हितों पर सरकार दे ठोस जवाब, केवल समारोह से नहीं होगा विकास: सुदेश महतोविधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम, अग्रवाल युवा सभा ने की पूजा-अर्चनाआदित्य साहू की नजरबंदी पर भाजपा का हमला, अमर बाउरी बोले- दमन से नहीं रुकेगा छात्र आंदोलन15 दिन से आंदोलनरत युवा, सरकार वार्ता के नाम पर कर रही खानापूर्ति: सुदेश महतोआदिवासी दिवस आत्ममंथन और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का दिन: देवशरण भगतआदिवासी हितों पर सरकार दे ठोस जवाब, केवल समारोह से नहीं होगा विकास: सुदेश महतोविधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम, अग्रवाल युवा सभा ने की पूजा-अर्चनाआदित्य साहू की नजरबंदी पर भाजपा का हमला, अमर बाउरी बोले- दमन से नहीं रुकेगा छात्र आंदोलन
Uncategorized

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य ।

August 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चार पंचायतों — तेलोडीह, खावा, जीतपुर और करहरबारी — के BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने SIR अभियान में सामने आ रही अनोमालिज (Anomalies) और नोटिस से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका जवाब देना अनिवार्य होगा। साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन, रिकॉर्ड अपडेट करने और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

मौके पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने भी उपस्थित BLO, फ्रंटलाइन वर्करों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए SIR अभियान को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है और सभी संबंधित कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने तथा लोगों को नोटिस का समय पर जवाब देने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने नोटिस प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने को लेकर कई अहम जानकारियां भी साझा कीं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 24 अगस्त को तेलोडीह पंचायत सचिवालय में जाति, आवासीय और जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष शिविर (कैम्प) लगाया जाएगा। पंचायतवासियों से अपील की गई कि वे इस शिविर में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार करवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या दस्तावेजी समस्या का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

← परसबनिया में भाकपा-माले की 23 सदस्यीय लोकल कमेटी गठित, ध्रुव दास बने सचिव गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश दिवस श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।