Uncategorized

दिल्ली में मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का जाना हालचाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरफराज अहमद के घुटने का सफल प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) हुआ है, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा और संसदीय दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय होने की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई। मुख्यमंत्री के इस शिष्टाचार भेंट को संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का परिचायक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *