दीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन

रांची (ख़बर आजतक) : ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में झारखंड सरकार ने पलाश के जरिए बड़ा कदम बढ़ाया है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार, बाजार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का भागीदार बनाना है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके हुनर के अनुरूप प्रशिक्षण, ऋण और वित्तीय सहायता देने के बाद अब उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर है। पलाश के माध्यम से स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को पहचान, उचित मूल्य और व्यापक बाजार दिलाने का प्रयास हो रहा है। सरकारी आयोजनों व संस्थानों में पलाश के उत्पादों को प्राथमिकता देने की दिशा में भी जेएसएलपीएस काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पलाश दीदी कैफे का विस्तार किया जाएगा। अगले छह माह में रांची में राज्य का पहला पलाश मार्ट शुरू करने का लक्ष्य है। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में भी जल्द कैफे खुलेगा। उन्होंने कहा कि पलाश के ये केंद्र गांव की महिलाओं को स्थानीय बाजार से जोड़ते हुए ‘स्थानीय से वैश्विक’ की दिशा में नई आर्थिक राह तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *