Uncategorized

देवघर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

देवघर: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार श्रावणी मेले को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्लास्टिक के बजाय सखुआ के पत्तों से बने दोने-पत्तल और मिट्टी के बर्तनों के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल श्रावणी मेला सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *