झारखण्ड राँची राजनीति

नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया रांची शहर का भ्रमण, धुर्वा डैम में पर्यटन विकास के दिए निर्देश


रांची: नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची शहर का भ्रमण करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य पिकनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि धुर्वा डैम रांची का महत्वपूर्ण जल स्रोत होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत संभावनाशील है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने धुर्वा स्थित झारखंड ज्यूडिशियल अकादमी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

Related posts

आरयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ILS इकाई द्वारा परिसर में तालाबंदी कर किया कुलपति का घेराव

admin

विभिन्न संगठनों व लोगों के मिल रहे समर्थन से लग रहा है इस बार धनबाद लोकसभा में आसपा विजय होगी : डा नैय्यर

admin

भाजपा ने 23 जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

admin

Leave a Comment