Uncategorized

आरयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए साक्षात्कार संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक पद के लिए शनिवार को बेसिक साइंस कैंपस, मोराबादी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस दौरान कुल छह अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनकी स्क्रूटनी के बाद 11 योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। चयन समिति की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की। समिति में विधि संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, डिप्टी डायरेक्टर सीवीएस डॉ. स्मृति सिंह, डीआर-1 डॉ. अजय लाकड़ा और रांची विश्वविद्यालय के असिस्टेंट लाइब्रेरियन डॉ. संजय कर्ण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *