Uncategorized

झारखंड में 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार, 15 मिनट में मरीज तक पहुंचाने का लक्ष्य

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 720 नई हाईटेक एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस मरीज तक पहुंचाना है।

नई व्यवस्था के तहत 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट, 270 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल शामिल होंगे। इनमें पीटीवी एंबुलेंस सीएचसी और पीएचसी में, जबकि एएलएस एंबुलेंस सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए छोटे और आधुनिक एंबुलेंस नेटवर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है,

ताकि दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों तक भी समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। उन्होंने अधिकारियों को एक माह के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया तथा भविष्य में प्रत्येक पंचायत तक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *