Uncategorized

डीएवी गांधीनगर में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में डीएवी नेशनल्स स्पोर्ट्स के तहत क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जेएसएसपीएस के हेड कोच कैप्टन बृजभूषण मोहंती सहित कई खेल एवं शिक्षा जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार और मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में डीएवी के छह विद्यालयों के करीब 250 खिलाड़ियों ने कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में डीएवी गांधीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

टेबल टेनिस और बैडमिंटन की अधिकांश स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 14 वर्ष बालक कबड्डी वर्ग में डीएवी आनंद स्वामी विजेता बना। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *