Uncategorized

नेतरहाट की नाशपाती को मिला बड़ा बाजार, संगठित खरीदारों से जुड़ रहीं महिला किसान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेतरहाट की प्रीमियम गुणवत्ता वाली नाशपाती अब स्थानीय बाजारों से निकलकर संगठित और बड़े बाजारों तक पहुंच रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सेतु सेल की पहल से महिला- नेतृत्व वाले किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों को संस्थागत खरीदारों से जोड़ा जा रहा है।

इस पहल के तहत अब तक करीब 5 मीट्रिक टन नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंचाई जा चुकी है, जबकि लगभग 10 मीट्रिक टन की एक और खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी है। झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से सामूहिक संग्रहण, वैज्ञानिक ग्रेडिंग, गुणवत्ता जांच, आधुनिक पैकेजिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स पर जोर दिया जा रहा है।

एग्री अर्जुन के माध्यम से नाशपाती संगठित रिटेल चेन तक पहुंच रही है, जबकि टिंचर एग्री के जरिए प्रीमियम घरेलू बाजारों में खेप भेजी जा रही है। इससे महिला किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ पारंपरिक बाजारों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। यह पहल नेतरहाट की नाशपाती को झारखंड के प्रमुख बागवानी उत्पाद के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *