Uncategorized

नेतरहाट नेचर कैंप में विद्यार्थियों ने सीखे साहस और कौशल के गुर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल के 40 विद्यार्थियों ने नेतरहाट में आयोजित नेचर कैंप में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जानने के साथ विभिन्न साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

कैंप में विद्यार्थियों ने जिपिंग, वॉल क्लाइंबिंग, ब्रिज क्रॉसिंग, लैडर क्लाइंबिंग, शूटिंग और तीरंदाजी जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साहस, आत्मविश्वास और कौशल विकास का अनुभव मिला। परिभ्रमण में विद्यालय के कई शिक्षक भी शामिल हुए।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से परिचित कराने के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षा और कौशल विकास राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *