पर्यटन व निवेश का नया केंद्र बनेगा झारखंड : शिल्पी नेहा तिर्की

नई दिल्ली/रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में कहा कि राज्य सरकार झारखंड को पर्यटन और औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए नई नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टूरिज्म और होम स्टे पॉलिसी से निवेश, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में झारखंड इंडस्ट्रियल एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी-2026 तथा अपैरल, टेक्सटाइल एंड फुटवियर पॉलिसी के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि निवेश-अनुकूल और पारदर्शी नीतियों से नए उद्योग स्थापित होंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा और झारखंड पर्यटन व औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की विकासोन्मुख पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *