
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने शनिवार को पलानी पंचायत में ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया। कहा इस ज्ञान केन्द्र से काफी लाभ होगा। इस दौरान मैट्रिक में जिला सेकेंड टॉपर पलानी पंचायत के अमित प्रमाणिक को सम्मानित किया गया। इसके अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया शांति देवी, पंसस लक्ष्मी नारायण महतो, पंसस निर्मला देवी, उप मुखिया कल्पना कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, पंचायत सचिव चंचला कुमारी, शरण सिंह, अमूल्य गोस्वामी, धर्मेन्द्र तूरी, कमल प्रमाणिक, दुलाल गोस्वामी, सुदर्शन गोस्वामी, किनू हांसदा, विजय मिर्धा आदि मौजूद थे।
Leave a Reply