Uncategorized

पारस अस्पताल में हाई रिस्क ब्लड कैंसर मरीज का सफल इलाज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

डॉ. गुंजेश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ उपचार, मरीज अब सामान्य जीवन जी रहा

रांची: पारस एचईसी अस्पताल में हाई रिस्क ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया। मरीज एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के फिलाडेल्फिया पॉजिटिव प्रकार से ग्रसित था और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से रेफर होकर रांची पहुंचा था।

मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गुंजेश कुमार सिंह की देखरेख में उपचार शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान गंभीर संक्रमण और खून की कमी जैसी जटिलताएं सामने आईं। लंबे इलाज और नियमित निगरानी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ। अस्पताल के अनुसार, फिलहाल मरीज कैंसर-मुक्त है और लगभग एक वर्ष से मेंटेनेंस थेरेपी पर है। वह अपनी नौकरी भी कर रहा है।

अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि समय पर जांच और आधुनिक उपचार से कैंसर के इलाज में बेहतर परिणाम संभव हैं। उन्होंने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *