Uncategorized

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान हादसा, संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा संविदा एजेंसी मेसर्स एस. के. सामंता के सामग्री यार्ड क्षेत्र में हुआ।

प्रबंधन के अनुसार, कार्य के दौरान मुकेश प्रसाद साहू को अचानक चक्कर आने से संतुलन बिगड़ गया और गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। कंपनी ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है और सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *