Uncategorized

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरा हिंदू जागृत मंच, भोजन सेवा भी की शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को हिंदू जागृत मंच का समर्थन मिला है। मंच के पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की। इस दौरान मंच की ओर से आंदोलनरत छात्रों के लिए सोमवार रात भोजन की व्यवस्था भी की गई।

मंच के ऋषि शाहदेव और सुजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्र अपने भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए। हिंदू जागृत मंच ने छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं होता, तब तक संगठन नैतिक और मानवीय सहयोग के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *