BREAKING NEWS
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, मांडर में पेड़ से टकराई बोलेरोछात्र आंदोलन के समर्थन में उतरा हिंदू जागृत मंच, भोजन सेवा भी की शुरूपीवीयूएनएल में कार्य के दौरान हादसा, संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौतजेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगाततेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, मांडर में पेड़ से टकराई बोलेरोछात्र आंदोलन के समर्थन में उतरा हिंदू जागृत मंच, भोजन सेवा भी की शुरूपीवीयूएनएल में कार्य के दौरान हादसा, संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौतजेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Uncategorized

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, मांडर में पेड़ से टकराई बोलेरो

August 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

मांडर: रांची-डालटनगंज मार्ग (एनएच-75) पर चील टोली के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान मैक्लुस्कीगंज के बसरिया निवासी अमृत कुजूर (चालक) और ललित कुजूर के रूप में हुई है। दोनों रांची से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो (जेएच-01सीआर-4255) सीधे पेड़ से जा भिड़ी।

सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

← छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरा हिंदू जागृत मंच, भोजन सेवा भी की शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।