Uncategorized

पीसीओएस के प्रबंधन में योग है सहायक : जगदीश सिंह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: योग विशेषज्ञ जगदीश सिंह ने कहा कि पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) महिलाओं में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जिससे मासिक धर्म अनियमित होना, वजन बढ़ना, मुंहासे और गर्भधारण में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और संतुलित आहार से पीसीओएस के लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। बद्ध कोणासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन और नाड़ी शोधन जैसे योगाभ्यास लाभकारी हैं। साथ ही जंक फूड और अधिक चीनी से बचने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि लगातार अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने या गर्भधारण में परेशानी होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *