Uncategorized

पूर्व जज प्रदीप गिरधारीलाल सोनी बने कहर मोर्चा के कानूनी सलाहकार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गुजरात में संगठन विस्तार की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार ने सौंपी जिम्मेदारी

राँची : कहर मोर्चा ने गुजरात में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पूर्व न्यायाधीश प्रदीप गिरधारीलाल सोनी को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है। शनिवार को मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। उनकी नियुक्ति से संगठन के सदस्यों में खुशी की लहर है।

प्रदीप गिरधारीलाल सोनी न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद गुजरात जनरल लेबर यूनियन के अध्यक्ष बने। कहर मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के अनुसार, सोनी की कानूनी समझ और राजनीतिक रुचि को देखते हुए उन्हें संगठन से जोड़ा गया है।

मोर्चा के इस फैसले को गुजरात में संगठन के विस्तार और राजनीतिक आधार मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमानन्द चंद्रवंशी ने कहा कि सोनी के कानूनी सलाहकार बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और गुजरात में मोर्चा का जनाधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *