Uncategorized

पेटरवार में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रंजन वर्मा / ख़बर आजतक

पेटरवार: पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में सोमवार को प्रतिदिन की तरह जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गाँवों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, राशन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ पूर्व विधायक के समक्ष रखीं।

डॉ. महतो ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया। कई मामलों में तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि जनसेवा किसी पद की मोहताज नहीं होती और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी जनता के साथ थे और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *