
रांची: वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा राज्य स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के 22 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का शारीरिक दक्षता, अनुशासन, परेड एवं मार्च-पास्ट, दौड़, सांस्कृतिक प्रतिभा, साक्षात्कार तथा नेतृत्व क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद दो पुरुष और दो महिला समेत चार स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप के लिए चयन हुआ। वे आगामी कैंप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में उप कुलसचिव संजय तिवारी, एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर, डॉ. ज्योति मिश्रा, उत्सव चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए अनुशासन, राष्ट्रसेवा और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Leave a Reply