
बोकारो : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपनी स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सात HIV काउंसलिंग एवं टेस्टिंग कैंप आयोजित कर 307 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। शिविर शिखर पार्किंग प्लाजा, चिमनी पार्किंग (वेदांता लेन) और गरगा गेट के पास जिला स्वास्थ्य समिति एवं ICTC सेंटर-सदर अस्पताल, बोकारो के सहयोग से लगाए गए।

नवीनतम शिविर गरगा गेट के पास आयोजित हुआ, जिसमें ट्रक चालकों, हेल्परों और दैनिक मजदूरों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों में गोपनीय HIV काउंसलिंग एवं जांच के साथ HIV/AIDS की रोकथाम, संक्रमण, उपचार और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार, नियमित जांच और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
ईएसएल स्टील लिमिटेड के CEO एवं व्होल-टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने कहा कि समुदाय का विकास लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा है। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है।
Leave a Reply