
सिंदरी, 11 जुलाई 2026: बीआईटी सिंदरी के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा 1 जून से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित छह सप्ताह का ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सहित देश के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों का लिखित परीक्षा (Test) आयोजित की गई। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रशिक्षण कार्यों पर आधारित तकनीकी प्रस्तुतीकरण (Presentation) दिया, इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा की तथा विकसित मॉडलों (Model Presentation) का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने नवाचार, तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
छह सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप प्रैक्टिस, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ड्राइव्स, इलेक्ट्रिकल मशीनें एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग, कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग तथा पावर सिस्टम एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित प्रयोगात्मक एवं परियोजना-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विभागाध्यक्ष डॉ. एम.डी. अबुल कलाम के नेतृत्व में विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. डी. के. तांती, प्रो. शशि मिन्ज, डॉ. राजेन्द्र मुर्मू, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. सुमन रंजन, डॉ. एच. सी. वर्मा, प्रो. संजय पाल, प्रो. मणिमाला, डॉ. बिस्वरंजन मिश्रा, डॉ. कौशिक पॉल, प्रो. अनुज कुमार पाण्डेय, प्रो. राकेश रोहन एवं प्रो. प्रवीण कुमार ने मेंटर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Leave a Reply