Uncategorized

बोकारो जिला कबड्डी संघ का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू, 52 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read



बोकारो : बोकारो जिला कबड्डी संघ की ओर से सेक्टर 9 बी क्लब मैदान में शुक्रवार से बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इसकी जानकारी देते हुए संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन जारी रहेगा।


उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नगर के विभिन्न विद्यालयों के कुल 52 बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बालक वर्ग को प्रशिक्षक शैंपू कुमार तथा बालिका वर्ग को प्रशिक्षक ईशा कुमारी कबड्डी खेल के विभिन्न नियमों एवं तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कैचिंग करने की विधि, रेड करने की तकनीक, बोनस प्वाइंट लेने के तरीके सहित खेल से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। इसके पूर्व सभी खिलाड़ियों को नियमित रूप से वार्मअप कराया जाता है। साथ ही खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच भी कराया जा रहा है, ताकि वे खेल के नियमों के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।


ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि संगीता कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव संघमित्र सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, विकास राजहंस, कुलजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश, कृष्णा मालाकार, महेंद्र तिवारी, विकास पांडेय, हरिशंकर, सुनीता शर्मा, नीरा सिंह, जियालाल, छोटेलाल, हरेन्द्र सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *