बोकारो

बोकारो : सिटी कालेज प्राचार्य से धर्मवीर सिंह ने किया वार्ता, उठाया खेल एवं खिलाड़ियों की आवाज

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छात्रों एवं खिलाड़ियों का एक शिष्टमंडल बोकारो स्टील सिटी कालेज के प्राचार्य डा०डी पी सिंह से मुलाकात कर उनके कक्ष में वार्ता किया और खेल एवं खिलाड़ियों तथा छात्र छात्राओं के उत्थान से सम्बंधित एक ज्ञापन भी प्राचार्य को ससम्मान सुपुर्द किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील सिटी कालेज बोकारो का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित कालेज है और इस कालेज में अध्ययन रत कुछ छात्र कुश्ती खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बोकारो का प्रतिनिधित्व किये हैं और आज भी खेल रहे हैं लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सिटी कालेज एवं कोयलांचल युनिवर्सिटी में खेल खुद प्रतियोगिता एवं आयोजन में आज तक कुश्ती को शामिल नहीं किया गया जबकि राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती ही देश के लिए सर्वाधिक पदक प्राप्त कर देश का मान सम्मान बढ़ाते रहा है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो सिटी कालेज में तत्काल प्रभाव से खेलकूद प्रतियोगिता एवं आयोजन में कुश्ती को शामिल किया जाएं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाए। धर्मवीर सिंह के पहले का प्राचार्य डॉ डी पी सिंह ने स्वागत किया और कहा कि वे तत्काल एक पत्र बनाकर कोयलांचल युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से मिलकर कुश्ती खेल एवं खिलाड़ियों के बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास करेंगे तथा प्राचार्य सिटी कालेज ने कहा कि आगामी माह जनवरी लिए सभी प्रयास करेंगे तथा प्राचार्य सिटी कालेज ने कहा कि आगामी माह जनवरी २०२३ में बोकारो सिटी कालेज में भव्यता पूर्वक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित भी किया जाएगा। धर्मवीर सिंह ने प्राचार्य डॉ डी पी सिंह को इसपर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के साथ दर्जनों छात्र एवं खिलाड़ियों का जत्था था। जिसमें प्रमुख रूप से धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी मृत्युंजय नाथ चौधरी,छात्र नेता रोहित राय, खिलाड़ी मुकेश कुमार, धनंजय कुमार,पिंटू कुमार,सुरज कुमार, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, अफजल अंसारी, विवेक कुमार, दीपक शर्मा, शिशुपाल,राजू मोहन, अरविंद,अजय कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों उपस्थित थे।


Related posts

संत ज़ेवियर्स की मेज़बानी में विकारिएट अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट-२०२३ का आयोजन

Nitesh Verma

वंशवाद पर नहीं सेवावाद पर विश्वास करते हैं : अनुपमा

Nitesh Verma

पत्रकार निर्मल महाराज की तबीयत बिगड़ी बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर

Nitesh Verma

Leave a Comment