Uncategorized

बोकारो : NEET परीक्षा को लेकर होटलों और लॉजों में पुलिस की छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : आगामी NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी सेंटर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, लॉजों और ठहरने के अन्य स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार ने होटलों में ठहरे लोगों की पहचान का सत्यापन किया, आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर) की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।


जांच के दौरान होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या कदाचार की संभावना को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि परीक्षा तक ऐसे जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *