झारखण्ड राँची

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची में भव्य जनजाति गौरव दिवस समारोह 15 नवंबर को

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर इस वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जगलाल पाहन की अध्यक्षता में गठित जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे। आयोजन के दौरान जनजाति समाज की लोककलाओं, लोकनृत्यों की प्रस्तुति के साथ वीर जनजातीय महापुरुषों की गौरवगाथा पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। संपूर्ण परिसर को भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हु, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर सहित अन्य महापुरुषों के कटआउट से सजाया जाएगा।

बैठक में जगलाल पाहन, बबलू मुंडा, अशोक मुंडा, मेघा उरांव, सोमा उरांव, बुधराम बेदिया, लुथरू उरांव, नकुल तिर्की, प्रदीप लकड़ा, बिरसा पाहन, बालेश्वर पाहन, रघु मुंडा और सत्यदेव मुंडा उपस्थित थे।

Related posts

4वीं सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मैनेजर बने शिव कुमार पांडे

admin

बोकारो : इंडिया गठबंधन की जीत पर कांग्रेस जिला कार्यालय में जश्न,खूब बटी मिठाइयाँ, उड़े रंग गुलाल

admin

47 करोड़ की लागत से बनेगी 29 सड़कें : कमलेश सिंह

admin

Leave a Comment