झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा का सरकार पर हमला

एक योजना की असफलता को छुपाने के लिए दूसरी योजना शुरू कर ध्यान बांटने की कोशिश करते हैं मुख्यमंत्री: प्रतुल शाहदेव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि हेमन्त सोरेन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई तमाम योजनाएं फिसड्डी साबित हुई हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब सरकार ने तामझाम से सारथी योजना के तहत बिरसा योजना की शुरुआत कर युवाओं को रोजगार देने और हुनरमंद बनाने की घोषणा की है। जनता भी जानती हैं कि हवा हवाई सरकार की सारी घोषणा हवा हवाई होती हैं।

मुख्यमंत्री से कहा कि लाखों राशन कार्ड धारियों को प्रति लीटर पेट्रोल में ₹25 सब्सिडी की योजना टांय टांय फिस्स हो गई। इस योजना का लाभ ले सकने वाले लाभुकों में वर्तमान में 1% से भी कम इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि सरकार ने बड़े तामझाम से इस योजना की शुरुआत की थी।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार ने सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के रुप में ₹5000 एवं ₹7000 मासिक देने का भी घोषणा किया था। इसका भी पैसा कल्याण विभाग हर वर्ष सरेंडर कर रहा है। किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

मुख्यमंत्री ने कोराना काल के समय लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को झारखंड में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल की स्थापना की थी। वादा किया था कि एक भी प्रवासी मजदूर को लौटना नहीं पड़ेगा और उन्हें झारखंड में रोजगार उपलब्ध होगा। हकीकत है कि इस पोर्टल के माध्यम से आज तक एक भी व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध नहीं हुआ। सारे मजदूर वापस लौट गए। गरीबों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा का हश्र भी सबको पता है। इसके अतिरिक्त तामझाम से शुरु हुई इस सरकार की सारी घोषणाओं का भी हवा हवाई हश्र हुआ है।

Related posts

हुल क्रांतिकारियों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान: डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

Nitesh Verma

धनबाद : अभाविप कतरास इकाई द्वारा कलश यात्रा में सम्मिलित भक्तों हेतु किया गया सेवा कार्य

Nitesh Verma

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक हज़ारी पंचायत सचिवालय मे सम्पन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment