झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की विशेष बैठक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उराँव की अध्यक्षता में संपन्न

जनजाति मोर्चा सभी आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का लें संकल्प: बाबूलाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा कार्यकर्ता को टास्क देते हुए कहा कि मोर्चा अपने संगठन को मज़बूत करे और झारखंड के सभी जनजाति आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में जनजाति समाज 8 लोकसभा एवं 40 विधानसभा क्षेत्र में निवास करते है। मोर्चा कार्यकर्ता इन सभी क्षेत्रों में काम करें। देश एवं राज्य में भाजपा सरकार बनाने का काम करें

उन्होने कहा कि आज राज्य सरकार आदिवासियीं पर हो रहे शोषण, अत्याचार, बलात्कार जैसे मुद्दों को दरकिनार कर रही है और मुद्दों को भटकाने के लिए भाजपा शाषित प्रदेशों को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। इस बार आगामी चुनाव में हेमन्त सरकार को उखाड़ फेंकना है ।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उराँव ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगस्त से दिसंबर महीने पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में सघन कार्यक्रम चलाएँ। सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त करें एवं संगठन को मजबूत करें।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, आदिवासियीं पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि हेमन्त सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है। अगर अमन चैन लाना है तो भाजपा की सरकार केंद्र एवं राज्य में लाना होगा। हेमन्त सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

इस दौरान कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने कहा कि प्रदेश से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें एवं कार्यकर्ता जिलों एवम मंडलों में प्रवास करें।

इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह कहा कि बूथ मजबूती पर विशेष जोर देने की आवश्कता है। बूथ जीते तो चुनाव जीते फार्मूला पर चलने का निर्देश दिया ।

इस बैठक में उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, अवधेश सिंह चेरो, ताला मरांडी, मेनका सरदार, राजेंद्र मुंडा, लक्ष्मण टुड्डू, अरुण उराँव, जेबी तुबिद, बडकुँवर गगराई,जयप्रकाश भोक्ता, रवि मुंडा, अन्नू लकड़ा सहित सभी जिला के मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।

इस दौरान संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमणि हेंब्रम ने किया।

Related posts

INDIA ब्लॉक की रांची रैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

Nitesh Verma

पेटरवार: उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ सम्पन्न छठ का त्यौहार

Nitesh Verma

युवा राजद ने किया बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन

Nitesh Verma

Leave a Comment