BREAKING NEWS
भू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेवकोयले के अवैध कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, थाना में शिकायतखेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं : सुदेश महतोहिंदी हमारी पहचान, हमारी शान : सरला बिरला स्कूल में गूंजा हिंदी प्रेमहिंदी संपर्क ही नहीं, संबंधों की भी भाषा : परमजीत कौरएसबीयू के छात्रों का नवाचार और एआई में परचम, दो राष्ट्रीय उपलब्धियांभू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेवकोयले के अवैध कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, थाना में शिकायतखेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं : सुदेश महतोहिंदी हमारी पहचान, हमारी शान : सरला बिरला स्कूल में गूंजा हिंदी प्रेमहिंदी संपर्क ही नहीं, संबंधों की भी भाषा : परमजीत कौरएसबीयू के छात्रों का नवाचार और एआई में परचम, दो राष्ट्रीय उपलब्धियां
Uncategorized

भू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेव

September 15, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: धनबाद में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत के बाद भाजपा ने हेमंत सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला खनन बेलगाम है और लगातार हो रही मौतें महज हादसे नहीं, बल्कि राज्य पोषित अवैध खनन का भयावह परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कई दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सितंबर 2025 में इसी स्थान पर सर्विस वैन के पलटने से सात कर्मियों की मौत हुई थी। इसके बावजूद बंद प्रोजेक्ट में फिर अवैध खनन शुरू हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि बंद खदानों में खुलेआम खनन कैसे चल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कहां है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एम‌एमडीआर एक्ट का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि इसमें अवैध खनन पर कड़े प्रावधान हैं। प्रतुल ने घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और बंद खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी।

← कोयले के अवैध कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, थाना में शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।