Uncategorized

मतदाता सूची को और विश्वसनीय बनाने पर मंथन, 2-3 सितंबर को रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची प्रबंधन को लेकर 2 एवं 3 सितंबर को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मतदाता पंजीकरण और मतदाता रजिस्टर- 2026” आयोजित होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन NUSRL, रांची में किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सम्मेलन के लिए देश-विदेश से 230 एब्सट्रैक्ट्स प्राप्त हुए थे। मूल्यांकन के बाद 80 का चयन किया गया, जबकि अंतिम रूप से 57 शोध-पत्र तकनीकी सत्रों के लिए चुने गए हैं। इनमें मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, डिजिटाइजेशन, समावेशिता और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। सम्मेलन में निर्वाचन पदाधिकारी, नीति-निर्माता, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और शोधकर्ता अपने अनुभव एवं शोध साझा करेंगे। सम्मेलन से प्राप्त सुझाव निर्वाचन प्रबंधन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में उपयोगी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *