Uncategorized

मनोज चौधरी अध्यक्ष व निर्मल बुधिया ‘राज’ सचिव निर्वाचित, अग्रवाल सभा रांची की नई कार्यकारिणी गठित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल सभा, रांची की सत्र 2026-28 की नवनिर्वाचित एवं मनोनीत कार्यकारिणी समिति की बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

निर्वाचन में मनोज कुमार चौधरी अध्यक्ष, निर्मल बुधिया ‘राज’ मंत्री, सज्जन पाड़िया वरीय उपाध्यक्ष, रामाशंकर बगड़िया उपाध्यक्ष, प्रमोद बगड़िया कोषाध्यक्ष तथा कौशल राजगढ़िया मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आगामी वर्ष सभा का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। वे 25 जून 2026 को अग्रवाल सभा के 25वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *