Uncategorized

मनोहरटांड़ शीतला माता मंदिर में आषाढ़ी पूजा महोत्सव में शामिल हुईं भाजपा नेत्री तारा देवी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनोहरटांड़ स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित श्री श्री वार्षिक आषाढ़ी पूजा महोत्सव में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री एवं झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तारा देवी श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। उन्होंने माँ शीतला के श्रीचरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ शीतला से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ शीतला की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली, आनंद, उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *