मानिक रजक बने रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया सम्मानित

बलियापुर : सुरंगा पंचायत के लेवाटांड निवासी स्वर्गीय अंकुर रजक के पुत्र मानिक रजक का चयन भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर हुआ है। बिलासपुर डिवीजन में योगदान देने के उपलक्ष्य में बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख पिंकी देवी ने कहा कि मानिक रजक ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए मानिक एक प्रेरणास्रोत हैं।

मानिक रजक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया तथा युवाओं को मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, मिहिर महतो, संजय रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मानिक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *