Uncategorized

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने ‘राधे गोविंद कृष्ण मुरारी’ पर युगल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


‘जुग-जुग जियो ललनवा’ पर राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया। वहीं ‘राधा कैसे न जले’ और ‘ओ कान्हा’ गीतों पर बच्चों की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में नर्सरी, प्रेप और कक्षा प्रथम के बच्चों ने एकल रूप-सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य अमर प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय में गोकुल, वृंदावन और मथुरा का दृश्य साकार हो गया। उप-प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने कहा कि श्रीकृष्ण जीवन गुरु हैं और कर्म की प्रधानता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *