BREAKING NEWS
जेपीएससी की 14वीं पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच कराए सरकार : प्रतुल शाहदेवपुरी से सकुशल बरामद हुए धुर्वा के तीनों लापता बच्चे■ जी.डी. गोयनका विद्यालय में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतिआरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: 61 संदिग्धों का सत्यापन शुरू, एनआईए की पूछताछ जारीवीर जवान सद्दाम हुसैन को शौर्य चक्र, डॉ. इरफान अंसारी ने किया सम्मानितश्रीनाथ कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभजेपीएससी की 14वीं पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच कराए सरकार : प्रतुल शाहदेवपुरी से सकुशल बरामद हुए धुर्वा के तीनों लापता बच्चे■ जी.डी. गोयनका विद्यालय में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतिआरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: 61 संदिग्धों का सत्यापन शुरू, एनआईए की पूछताछ जारीवीर जवान सद्दाम हुसैन को शौर्य चक्र, डॉ. इरफान अंसारी ने किया सम्मानितश्रीनाथ कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ
Uncategorized

मुख्य आरोपी राज कुमार उर्फ राजा रजवार गिरफ्तार, बलियापुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

July 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बलियापुर : बलियापुर थाना कांड संख्या 97/2026, दिनांक 08 जून 2026 में दर्ज गंभीर मारपीट एवं हत्या मामले में धनबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी राज कुमार उर्फ राजा रजवार (22 वर्ष), पिता विजय रजवार, निवासी डुमरा पिनलगड़िया, थाना बाघमारा, जिला धनबाद तथा स्थायी पता सरेन, थाना नीमचक बथानी, जिला गया (बिहार) को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है

। पुलिस के अनुसार 07 जून 2026 की रात बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री इंडस्ट्रीज, आमझर प्लांट में गार्ड के रूप में कार्यरत गाजेन महतो एवं अजित रवानी द्वारा रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट के कर्मचारियों को शराब पीने से मना किया गया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अजित रवानी लापता हो गए थे।अनुसंधान के क्रम में 09 जून 2026 को अजित रवानी (उम्र करीब 58 वर्ष), पिता स्व. रतन रवानी, निवासी नीमटांड़ कुसमाटांड़, थाना बलियापुर, जिला धनबाद का शव गोलमारा के समीप जंगल से बरामद किया गया। जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से जुड़े कुछ कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। इस मामले में पूर्व में हरावन महतो को गिरफ्तार कर 14 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी राज कुमार उर्फ राजा रजवार ने पूछताछ के दौरान अपने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी: पु.नि. नूतन मोदी, सिंदरी अंचल, पु.अ.नि. सत्यजीत कुमार, थाना प्रभारी, बलियापुर, पु.अ.नि. महेश्वर महतो (अनुसंधानकर्ता), बलियापुर थाना, पु.अ.नि. रवि शंकर उरांव, बलियापुर थाना, पु.अ.नि. अशोक कुमार, बलियापुर थाना, बलियापुर थाना के सशस्त्र बल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

← सिंदरी में राम विलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हीरापुर स्थित हिंदू मिशन अनाथालय में मनाया गया कुमार वेद का जन्मदिन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।