झारखण्ड राँची

मेकॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रांची: मेकॉन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज अस्पताल के सहयोग से मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन और इस्पात अस्पताल द्वारा एक रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:00 बजे अमित राज, निदेशक (तकनीकी) तथा जयंत कुमार झा, निदेशक (वाणिज्यिक), मेकॉन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जो संध्या 05:30 बजे तक चला।

इस दौरान मेकॉन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 53 यूनिट रक्तदान किया। मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार और महासचिव अभय कुमार ने इस पहल को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए मेकॉन प्रबंधन का आभार जताया तथा कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की।

Related posts

पासवा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन 23 मई को, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव करेंगे उद्घाटन

admin

राजद प्रदेश प्रभारी पहुँचे राँची, आज होंगे दावत ‐ ए ‐ इफ्तार में शामिल

admin

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का काँग्रेस और हेमन्त सरकार पर तीखा हमला, कहा – झारखण्ड में आपातकाल से भी भयावह स्थिति

admin

Leave a Comment