
मेहरमा (गोड्डा): ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया तथा राशन कार्ड, श्रम कार्ड, साइकिल, ट्राइसाइकिल और अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विधिक परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
Leave a Reply