Uncategorized

मैथन–निरसा में बूथ निरीक्षण, आयुक्त ने दिए सटीक मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

निरसा/मैथन। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार को मैथन एवं निरसा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएसके कॉलेज मैथन स्थित बूथ संख्या 288 में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कॉलेज परिसर में अभिभावकों, आम लोगों और छात्रों के बीच आयोजित चुनावी पाठशाला में भाग लेते हुए बीएलओ एवं बीएलए-2 को एसआईआर के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि एब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं की सूची सावधानीपूर्वक तैयार की जाए तथा विभाग से प्राप्त नवीनतम अनमैप्ड सूची का सही उपयोग किया जाए।
उन्होंने समय पर ईएफ फॉर्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर जोर देते हुए मतदाताओं से फॉर्म भरकर शीघ्र जमा करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, बीडीओ एग्यारकुंड मधु कुमारी, बीडीओ निरसा इंद्रलाल ओहदार, अंचल अधिकारी विक्रम आनंद, डीवीसी के उप महाप्रबंधक सुखमय नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *