
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार के जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHE) विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने मंगलवार को विभागीय मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहायक कर्मियों से मुलाकात कर विभागीय कार्यप्रणाली, जनसेवा, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चल रही योजनाओं और दैनिक कार्यों की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों के त्वरित समाधान, कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डॉ. पोद्दार ने सफाईकर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों से संवाद कर उनके योगदान की सराहना की और उन्हें “सफाई योद्धा” बताते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ जयदीप घोष, चीफ इंजीनियर चैताली मंडल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply