डीपीएस चास में खुलेगा बोकारो का पहला बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र

बोकारो : जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ ने डीपीएस चास में पहला बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इस केंद्र के माध्यम से बोकारो, चास और चंदनकियारी क्षेत्र के बच्चों को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, फिटनेस और प्रतियोगितात्मक तैयारी सिखाई जाएगी। डीपीएस चास की निदेशक-सह-प्राचार्या मनीषा तिवारी ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे। संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि यह केंद्र खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक होगा। मौके पर पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को सम्मानित कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *