Uncategorized

मोराबादी हाट बंद करने पर आजसू का विरोध, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी ने मोराबादी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर साप्ताहिक हाट बंद करने और फुटपाथ दुकानों पर बुलडोज़र कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्रवाई से गरीब विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है और शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर आजसू के केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा संयोजक चेतन प्रकाश समेत अन्य नेता मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों का समर्थन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सूचना दिए दुकानों को हटाया गया, जिससे विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ।

आजसू ने नगर निगम से फुटपाथ विक्रेताओं और साप्ताहिक हाट के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था, प्रभावित लोगों को राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *