झारखण्ड राँची राजनीति

योजनाएँ भ्रष्टाचार का पर्याय, सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुदेश महतो

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। योजनाएँ भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई हैं और पारदर्शी शासन देने में सरकार नाकाम रही है। नौकरी, नियोजन, पलायन, कानून व्यवस्था और विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

युवाओं के साथ किए गए वादे पूरे नहीं हुए, छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है। अंचल कार्यालय से थाने तक प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि आजसू इस लड़ाई को खेत-खलिहान से लेकर सरकारी मुख्यालय तक ले जाएगी। बुढमू के तिरु फॉल में आयोजित कांके विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

Related posts

स्वतंत्र पत्रकारों को फर्जी कहना हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी भूल बड़ी राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार रहें मुख्यमंत्री : सौरभ श्रीवास्तव

admin

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 71वाँ वर्षगाँठ धूमधाम से आयोजित

admin

श्री 1008 रूद्र महायज्ञ का‌ रुद्राभिषेक एवं हवन के साथ हुई पूर्णाहुत

admin

Leave a Comment