Uncategorized

रक्षा कार्यालय परिसर में आधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को अफ्रीका एवेन्यू स्थित डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शहरी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि महानगरों में सीमित भूमि के बेहतर उपयोग के लिए आधुनिक तकनीक आधारित समाधान आवश्यक हैं।करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 14 मंजिला यह पार्किंग पूरी तरह स्वचालित रोबोटिक (डॉली) तकनीक पर आधारित है

और पारंपरिक पार्किंग की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक स्थान का उपयोग करती है। इसमें सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा प्रणाली और न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ शून्य वाहन उत्सर्जन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *