Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम में सीखे जीवन कौशल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पारंपरिक कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला।

विभिन्न गतिविधियों के जरिए उन्होंने टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मविश्वास, सहयोग और जिम्मेदारी जैसे जीवन कौशल विकसित किए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूल पार्टी, मनोरंजक खेल, मैजिक शो, डीजे नाइट और रात्रि-प्रवास का आनंद लिया।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि अनुभवात्मक अधिगम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मनिर्भर बनने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं। विद्यालय ने इसे समग्र शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *