Uncategorized

रांची में मेडिको सिटी की तैयारी, ₹284.17 करोड़ के प्रस्ताव को कैबिनेट भेजा गया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड सरकार ने रांची में विश्वस्तरीय ‘झारखंड मेडिको सिटी’ की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹284.17 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद को भेजा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा।

सरकार का लक्ष्य झारखंड को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना और राज्य के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने से रोकना है।मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि अपोलो, फोर्टिस, मैक्स, मेडांता, नारायणा हेल्थ, मणिपाल समेत कई प्रमुख अस्पताल समूहों से राज्य में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने को लेकर बातचीत चल रही है।

प्रस्तावित मेडिको सिटी में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोसाइंस, किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट सहित विभिन्न उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। परियोजना से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार और मेडिकल रिसर्च को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *