राँची

राँची: भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ काँग्रेस पार्टी का आयोजन नहीं : कुमार राजा

झारखण्ड की राजधानी होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा का राँची में होना चाहिए भव्य आयोजन : राजीव रंजन प्रसाद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कांग्रेस भवन में रविवार को आगामी 17 दिसंबर को राँची जिला में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी हेतू राँची महानगर कांग्रेस कमेटी एवं राँची जिला कांग्रेस कमिटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ.कुमार राजा एवं राँची जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो संयुक्त रूप से उपस्थित थे। इसमें राँची में आयोजित होने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन हेतू सामुहिक रूप से विचार विमर्श किया गया। राँची महानगर के विभिन्न वार्डों से आए हुए कांग्रेसजनों एवं नेताओं से विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बारी बारी से अपनी राय एवं विचार दिया।

इस बैठक में अतिथि स्वरुप शामिल झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड की राजधानी होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा का राँची में भव्य आयोजन होना चाहिए। इस हेतू सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को तन- मन- धन से लग जाना है।

भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का सफल आयोजन कर हमें अपने प्रदेश नेतृत्व को ताकत देने का काम करना चाहिए। इसीलिए सभी अपने-अपने दायित्वों का भली-भाँति निर्वहन करना है।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने कहा कि रांची के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए उनका प्रकोष्ठ ईमानदारी पूर्वक सहयोग करेगा। खेल प्रकोष्ठ के अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा में युवाओं एवं खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

तैयारी बैठक में अपनी बात रखते हुए नवनियुक्त रांची जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का उद्देश्य महान है इसीलिए पूरे देश में हमारे नेता के साथ जनसैलाब उमड़ रहा है। अब भाजपा की गंदी और विभाजनकारी राजनीति का अन्त समय आ गया है। इसीलिए सभी साथियों को इस आयोजन की सफलता के लिए जी-जान से जुट जाना है।

वहीं राँची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.कुमार राजा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का आयोजन नहीं है, इसमें तो सभी वर्ग एवं विचारधारा के लोगों का समावेश है। इस यात्रा को सफल बनना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। इसीलिए सभी सहमना संगठनों का भी इसमें सहयोग अपेक्षित है।

इस बैठक का संचालन ग्रामीण जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजू राम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र त्रिवेदी, मेहुल प्रसाद, शहबाज़ अहमद,अनिकेत, विक्की, तारिक मुजीबी,सिटु यादव,संजय कुमार, गजेंद्र सिंह, अर्चना मिर्धा, शहनाज खातून, शान्ति देवी, ललिता तिर्की, मीनू सिंह, कुमार कौशल, जमील अख्तर अमृत सिंह, अंजू रेशमा गुलशन, विनीता देवी, मोहम्मद अबूजर,राकेश कुमार, समीम गद्दी आदि उपस्थित थे।

Related posts

डॉ वर्गीज कुरियन का 102वाँ जयंती को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया गया

Nitesh Verma

स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न

Nitesh Verma

एक्सआईपीटी में न्याय एवं सुलह पर जागरुकता अभियान आयोजित #नितीशमिश्र

Nitesh Verma

Leave a Comment