Uncategorized

रांची के निजी अस्पतालों को डिजिटल हेल्थ सिस्टम अपनाने की समयसीमा, 30 अगस्त तक लागू करने का निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सभी निजी अस्पतालों को 30 अगस्त 2026 तक ABDM Enabled HMIS सिस्टम लागू कर उपयोग शुरू करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समयसीमा का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

कार्यशाला में ओपीडी और आईपीडी के प्रत्येक मरीज का एबीएच‌ए आईडी बनाकर डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से जोड़ने, एच‌एफ‌आर और एचपी‌आर में पंजीकरण कराने तथा PMJAY से जुड़े अस्पतालों में डिजिटल सिस्टम लागू करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, एच‌एम‌आईएस इंटीग्रेशन और हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री से संबंधित तकनीकी जानकारी भी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *