Uncategorized

रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन समारोह चैंबर भवन स्थित फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी थीं, जबकि उप महापौर नीरज कुमार एवं एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने शतरंज को मानसिक विकास और रणनीतिक सोच को मजबूत करने वाला खेल बताते हुए युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में नवजोत अलंग, सतीश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *