झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर दी शुभकामनाएँ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर राँची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पी.पी. कंपाउंड में मत्था टेका। उन्होंने कीर्तन में भाग लेकर गुरुबाणी का श्रवण किया, श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। उनके उपदेश हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए सभी को प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

गोमिया : मुंबई मे प्रवासी मजदूर का संदेहास्पद स्थिति में मौत

admin

मतदान केंद्र युक्तिकरण पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की समीक्षा बैठक

admin

राजद ने विश्व आदिवासी दिवस पर किया पौधारोपण

admin

Leave a Comment