राज्यपाल ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भागीदारी का किया आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर उस पर हस्ताक्षर किए और 63-रांची विधानसभा क्षेत्र की बीएलओ मंजू कच्छप को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा ईआरओ-सह-एसडीओ कुमार रजत उपस्थित थे।

राज्यपाल ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर आने पर वे गणना प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर सहित उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *